ओरी हाल ही में, भारती और हर्ष के पॉडकास्ट शो में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी कमाई के बारे में बड़ा खुलासा किया। उनकी एक दिन की कमाई सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ओरी इंटरनेट की सबसे ज्यादा चर्चित हस्तियों में से एक हैं। उन्हें आए दिन किसी न किसी फिल्मी सितारे के साथ देखा जाता है। ओरी की तस्वीरों के अलावा उनके बेधड़क अंदाज में दिए गए बयान भी काफी वायरल होते हैं। हाल ही में, वो एक बार फिर से अपनी कमाई का खुलासा करके चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। उनकी कमाई इतनी ज्यादा है कि सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
एक फोटो से कमाते हैं 25 लाख रुपये
ओरी हाल ही में, भारती और हर्ष के पॉडकास्ट शो में नजर आए, जिसमें उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वह इवेंट्स में जाने और फोटो खिंचाने के मोटे पैसे लेते हैं। ओरी ने कहा कि उनकी एक दिन की कमाई 50 लाख रुपये है। वो एक फोटो के लिए 25 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
करण जौहर की एजेंसी देखती है ओरी का काम
हर्ष ने ओरी से पूछा कि अगर कोई आपको कार्यक्रम में बुलाता है तो आप पैसे लेते हो क्या? इस पर लगे हाथ भारती ने भी अपना सवाल जोड़ते हुए पूछ लिया कि महंगे हो क्या? दोनों के सवाल का जवाब देते हुए ओरी ने कहा, "क्या मैं सस्ता दिखता है क्या?" उन्होंने एक और खुलासा करते हुए कहा कि एक आर्टिस्ट मैनेजमेंट एंजेसी उनका काम देखती है, जिसका नाम धर्मा कॉर्नरस्टोन है। यह करण जौहर की है।
काम करने से है नफरत
ओरी ने बातचीत में आगे बताया कि उनका फिल्मों और शो में काम करने का कोई इरादा नहीं है। उन्हें काम करने से नफरत है। लोगों को लगता है, लेकिन बॉलीवुड में काम करना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि इवेंट में शामिल होना और फोटो खिंचवाना उनकी कमाई का प्राथमिक स्रोत है।