इनसाइड आउट 2 और अन्य एनिमेटेड फिल्मों का वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम @pixar
पिछले कुछ वर्षों में एनिमेशन फिल्मों ने दर्शकों की एक बड़ी संख्या को अपनी ओर आकर्षित किया है। दर्शकों का एनिमेटेड फिल्मों की ओर झुकाव का एक कारण थ्रीडी में उपलब्धता और रोचक कंटेंट भी हो सकता है। एनिमेटेड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। वैश्विक और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर एनिमेशन फिल्मों का दबदबा लगातार जारी है। इस दौड़ में यूनिवर्सल इल्युमिनेशन की ‘डेस्पिकेबल मी 4’ सबसे आगे है। वहीं, दूसरी ओर ‘इनसाइड आउट 2’ पांच सेशन के बाद भी लगातार चल रही है। साथ ही रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए एक उत्साहजनक संख्या भी देखी जा रही है, जो कि एनिमेशन फिल्मों के लिए अच्छा संकेत हैं।
‘इनसाइड आउट 2’ ने किया अच्छा प्रदर्शन
इस हफ्ते ही ‘इनसाइड आउट 2’ वैश्विक स्तर पर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, मिनियंस फ्रैंचाइजी वाली ‘डेस्पिकेबल मी’ वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस बीच ‘आईओ 2’ एक अगस्त को जापान में प्रदर्शित होगी और ‘फ्रोजन 2’ से आगे निकल दुनिया भर में अब तक की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म बन सकती है।
Box Office Collection: 'सरफिरा' की कमाई में सुधार, इंडियन 2 का हाल बेहाल, जानें कल्कि 2898 एडी और किल की कमाई
इन फिल्मों ने भी किया कमाल
‘ए क्वाइट प्लेस: डे वन’ ने विदेशों में लगभग 800 करोड़ रुपये का और वैश्विक स्तर पर लगभग 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘ट्विस्टर्स’, ने ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको और ब्राजील सहित 38 बाजारों में कुल 94 करोड़ की शुरुआती कमाई की है।
फिल्मों की कमाई के आंकड़े
'डेस्पिकेबल मी 4' ने 78 विदेशी बाजारों में $88 मिलियन (लगभग 723 करोड़ भारतीय रुपये) का कलेक्शन सप्ताह के अंत तक किया है। ‘इनसाइड आउट 2’ ने 47 बाजारों में $50.2 मिलियन (लगभग 411 करोड़ भारतीय रुपये) का कारोबार किया है।
KRK: अंबानी ने मीजान जाफरी को 30 करोड़ का अपार्टमेंट किया गिफ्ट, केआरके का दावा, जावेद जाफरी ने कहा- कुछ भी