फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IC 814: कैप्टन देवी शरण ने अपहरणकर्ताओं को सुनाया था चुटकुला, धीरे-धीरे ढीले पड़ने लगे थे सभी लोग

Fri, 30 Aug 2024 05:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आईसी 814 के पायलट रहे कैप्टन देवी शरण ने बताया था कि उन्होंने अपहरणकर्ताओं को चुटकुला सुनाया था। वो नहीं चाहते थे कि प्लेन में बैठा कोई भी शख्स घबराए।
 
विज्ञापन
'आईसी 814 द कंधार हाईजैक' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' की स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। छह एपिसोड की इस सीरीज का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इस सीरीज के एलान के बाद से ही कैप्टन देवी शरण का नाम सुर्खियों में हैं, जो हाईजैक के दौरान प्लेन को उड़ा रहे थे। इस सीरीज में उनके किरदार को विजय वर्मा ने निभाया है।

विज्ञापन


IC 814 The Kandahar Hijack Review: अनुभव सिन्हा का शानदार ओटीटी डेब्यू, कमजोर सरकार पर आतंक का इस्लामी साया

कैप्टन देवी शरण ने बताया था कि प्लेन में कैसा था माहौल
विजय वर्मा ने कैप्टन देवी शरण के रोल की तैयारी करने के लिए उनसे मुलाकात की थी। कैप्टन देवी शरण 31 दिसंबर को यात्रियों की रिहाई के चार दिन बाद ही काम पर लौट गए थे। वो लोगों की नजर में हीरो थे। उसी दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को एक साक्षात्कार दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि आतंकवादियों के कब्जे में आने के बाद प्लेन के भीतर का माहौल कैसा था और रिहाई होने तक उसमें क्या-क्या होता था।
विज्ञापन


Pati Patni Aur Woh: कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो का बनेगा सीक्वल? फिल्म के निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन


लोगों के साथ गाने गाता था एक अपहरणकर्ता 
देवी शरण ने बताया था कि प्लेन में एक बर्गर नाम का अपहरणकर्ता था, जो लोगों के साथ गाने गाता था। प्लेन में चुटकुलेबाजी भी होती थी। देवी ने खुद अपहरणकर्ताओं को चुटकुला सुनाया था। इसके अलावा देवी ने बताया था कि जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे थे, वैसे-वैसे बंधक बनाए लोग और अपहरण करने वाले ढीले पड़ते जा रहे थे।

IC 814: 'स्त्री 2' की सक्सेस के बाद राजकुमार राव ने देखी पत्नी की 'आईसी 814', तारीफ कर कहा- मुझे आप पर गर्व है

मनोज पाहवा और नसीरुद्दीन शाह ने भी किया है काम
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में विजय वर्मा, मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, पत्रलेखा और अरविंद स्वामी ने काम किया है। यह सीरीज 1999 में हुए प्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित है। आईसी-814 ने काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, जिसे करीब 40 मिनट बाद ही हाईजैक कर लिया गया था। आठ दिन तक 180 यात्रियों को बंधक बनाकर रखा गया था। 

Mirzapur 3 Bonus Episode: लौट आए मुन्ना भैया! मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड रिलीज, जानें फैंस को कैसा लगा सरप्राइज?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें