फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rimi Sen: रिमी सेन की कार में निकली खराबी, कंपनी पर ठोका मुकदमा, 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा

Fri, 30 Aug 2024 04:32 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई कॉमेडी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री रिमी सेन ने अपनी कार में कमी निकलने का दावा करते हुए 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।
 
विज्ञापन
रिमी सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @subhamitra03
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रिमी सेन ने अपनी लग्जरी कार में खराबी निकलने पर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। रिमी ने कंपनी पर लापरवाही और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके साथ-साथ उन्होंने 50 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है।

विज्ञापन


Malayalam Industry: यौन शोषण आरोपों से जुड़े विवाद पर जोशी जोसेफ की प्रतिक्रिया, कहा- 'संकट में है इंडस्ट्री'

कानूनी खर्चे के लिए भी मांगे 10 लाख रुपये 
गरम मसाला, थैंक्यू, संकट सिटी, धूम, दे ताली, जॉनी गद्दार, क्योंकि, गोलमाल और हंगामा समेत कई फिल्मों में काम कर चुकीं रिमी सेन का कहना है कि कार में कमी आने और उसे ठीक करने के कंपनी के तरीके से वो मानसिक रुप से पीड़ित हुई हैं और यही वजह है कि उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। रिमी हर्जाने तौर पर 50 करोड़ तो मांग ही रही हैं। इसके अलावा कानूनी खर्चे के लिए भी 10 लाख रुपये की मांग की हैं।
विज्ञापन


Mirzapur 3 Bonus Episode: 'प्राइम वालों...एकदम बकवास', मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख भड़के यूजर्स, जानें वजह
विज्ञापन


सनरूफ, साउंड सिस्टम और रियर-एंड कैमरा में थी दिक्कत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिमी सेन की लैंड रोवर में सनरूफ, साउंड सिस्टम और रियर-एंड कैमरा में कुछ खामियां थी। इस कार को उन्होंने साल 2020 में खरीदा था और इसके लिए 92 लाख रुपये की कीमत चुकाई थी। रिमी ने शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि 25 अगस्त. 2022 को उनकी कार की खंबे से टक्कर हो गई थी, क्योंकि रियर-एंड कैमरा काम नहीं कर रहा था। वहीं, कार डीलर रिमी से इस बात का सबूत मांग रहे हैं।

Pati Patni Aur Woh: कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो का बनेगा सीक्वल? फिल्म के निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा


प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल हुई थीं रिमी
रिमी सेन को हाल ही में, सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल किया था। उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आने के बाद दावा किया जा रहा था कि उन्होंने सर्जरी करा ली है। इस पर रिमी सेन ने जवाब देते हुए कहा था कि अगर कोई आदमी अपराध करके नहीं भाग रहा है तो उसे प्लास्टिक सर्जरी कराने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें