फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2024: भारत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ऑस्कर के लिए नामांकित, टू किल अ टाइगर का इनसे होगा मुकाबला

Tue, 23 Jan 2024 09:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह फीचर न्याय के लिए रंजीत की लड़ाई पर केंद्रित है, जिसकी बेटी का तीन लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया था।
विज्ञापन
टू किल अ टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फीचर टू किल अ टाइगर को 96वें ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में नामांकित किया गया है। नामांकन की घोषणा मंगलवार,(23 जनवरी) को की गई।

विज्ञापन

Oscar 2024: ऑस्कर रेस में निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री, 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' का नॉमिनेशन में बजा डंका

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखा चुकी है दम
टू किल अ टाइगर का निर्देशन दिल्ली की रहने वाली निशा पाहुजा ने किया है। वर्तमान में वे टोरंटो में रहती हैं। फिल्म ने इससे पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में सर्वश्रेष्ठ कनाडाई फीचर फिल्म के लिए एम्प्लीफाई वॉयस अवॉर्ड जीता था।
Anupam Kher:'भक्ति का समंदर देखने को मिला', प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन करने छुपकर पहुंचे अनुपम खेर

इनसे होगा मुकाबला
यह फीचर न्याय के लिए रंजीत की लड़ाई पर केंद्रित है, जिसकी बेटी का तीन लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया था। टू किल अ टाइगर, अपने बच्ची के को न्याय दिलाने लिए रंजीत की कठिन लड़ाई को दर्शाती है। इसका निर्माण कॉर्नेलिया प्रिंसिपे और डेविड ओपेनहेम ने किया है। सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर में बॉबी वाइन: द पीपल्स प्रेसिडेंट, द इटरनल मेमोरी, फोर डॉटर्स और 20 डेज इन मारियुपोल को भी नामांकित किया गया है। जिमी किमेल की मेजबानी में 96वें अकादमी पुरस्कार 11 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने अफवाहों का किया खंडन, चोट को लेकर अभिनेता ने दी सारी जानकारी
विज्ञापन

बेस्ट पिक्चर की दौड़ में ये फिल्में
रॉबर्ट ओपेनहाइमर की भूमिका निभाने वाले सिलियन मर्फी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नॉमिनेशन हासिल किया है। इस साल के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर के लिए 'ओपेनहाइमर' का मुकाबला 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून', 'बार्बी', 'द होल्डओवर्स' और अन्य फिल्मों से होगा।
Oscar 2024: कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर के लाइव नॉमिनेशन? यहां जानें पूरी जानकारी, इन फिल्मों का रहेगा दबदबा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें