सुशांत और मुकेश की भावनाओं का पिटारा
हाल ही में दिए साक्षात्कार में मुकेश छाबड़ा ने बताया कि कि वह दिल बेचारा का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने एक्स पर इसके बारे में ट्वीट किया। फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि दिल बेचारा उनके लिए एक विशेष फिल्म है। उन्होंने कहा कि दिल बेचारा मेरे लिए बहुत खास फिल्म है, क्योंकि इससे बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। साथ ही निश्चित रूप से सुशांत की भी भावनाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए मुझे एहसास हुआ कि मुझे उस फिल्म को नहीं छूना चाहिए।'
सुशांत के साथ फिर काम करना चाहते थे मुकेश
उन्होंने 'दिल बेचारा' में सुशांत के साथ काम करने को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने खुलासा किया कि जब वे और सुशांत 'दिल बेचारा' पर काम कर रहे थे, तब दोनों के बीच भविष्य में एक बार फिर साथ काम करने के बारे में बात हुई थी। मुकेश ने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जो उन्हीं लोगों के साथ काम करना पसंद करता हूं, जिनके साथ मैंने पहले काम किया है, जैसा कि अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर के साथ हुआ है।
Alia Bhatt: मेट गाला BTS वीडियो में आलिया ने बताए मजेदार किस्से, स्कूल में साड़ी पहनी तो खुल गई थी प्लीट्स