फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4000 Episodes Of TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी बड़ी उपलब्धि, शो ने पूरे किए 4000 एपिसोड

Tue, 06 Feb 2024 02:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने अपने 4000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि पर पूरी टीम ने मिलकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस शो ने अपने 400 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो की ये उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों के बीच अभी तक इस शो का क्रेज किस कदर बरकरार है। यह शो वर्ष 2008 से प्रसारित होना शुरू हुआ और तब से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के प्रति दर्शकों के प्यार में भी कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन


शो के खाते में आई नई सफलता
यह शो अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रिय रहा है। इसमें देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं से भी दर्शकों को रूबरू कराया जाता है। कोई भी पर्व-त्योहार हो, उसके रंग इस शो में भी देखने को मिलते हैं। इस शो की गोकुलधाम सोसाइटी से दर्शक भी बहुत अपनेपन से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि शो ने सफलता का नया आयाम छुआ है। 4000 एपिसोड पूरे होना, सिर्फ शो के लिए ही मील का पत्थर नहीं है, बल्कि यह दर्शकों के भरोसे का भी प्रमाण है।
Bastar The Naxal Story: 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का टीजर जारी, रोंगटे खड़े कर देने वाला है अदा का मोनोलॉग
विज्ञापन


हर पीढ़ी के दर्शकों के बीच लोकप्रिय
इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसमें अलग-अलग संस्कृति को दिखाना है। एक सुंदर समाज कैसा हो, यह शो उसका एक उदाहरण बन चुका है। बुजुर्ग, युवा, बच्चे, महिलाओं...यह शो हर दर्शक वर्ग का पसंदीदा बना हुआ है। यह शो परिवार केंद्रित है। सोशल मीडिया के इस दौर में इस किस्म का शो दर्शकों के बीच परिवार नाम की संस्था के महत्व को बताने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। 
विज्ञापन

Poacher: रिची मेहता की सीरीज 'पोचर' से जुड़ीं आलिया भट्ट, निभाएंगी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी

असित मोदी ने जताया आभार
अपनी सकारात्मक स्टोटेलिंग के जरिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। मनोरंजन से अलग ये शो हास्य के साथ मजबूत सामाजिक संदेश भी समय-समय पर दिए जाते रहे हैं। इस शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने शो की सफलता पर कहा, '4,000-एपिसोड पूरे करना एक बेहद शानदार अनुभव है।  शो की यह सफलता एक सामूहिक उपलब्धि है। हमारी टीम दर्शकों की आभारी है'।
The Iron Claw Review: फाइव स्टार माहौल, टू स्टार फिल्म, पीवीआर आइनॉक्स की हॉलीवुड चक्की की नई फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें