बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड सितारों से सजी दिवाली पार्टी थ्रो की। कुंद्रा परिवार कि इस पार्टी में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी बेटी रेनी और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शामिल हुईं। वहीं सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पैचअप के रूमर्स को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में रोहमन शॉल के साथ फोटो शेयर की है। तस्वीर में उनके साथ उनकी बेटी रेनी सेन भी दिख रही हैं और छोटी बेटी अलीशा वीडियो कॉल पर नजर आ रही हैं।
सुष्मिता सेन की इस फोटो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस का अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पैचअप हो गया है। एक यूजर ने लिखा-'सुष और रोहमन दोस्त बनने के बाद एक बार फिर कपल के तौर पर एक साथ वापस आ गए हैं? उनके फैंस प्लीज अपडेट करें'। एक दूसरे शख्स ने लिखा- 'अरे वो वापस आ गया है, आप लोगों को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं वह आपको फिर कभी न छोड़े'।