फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के फैंस ने सिनेमाघर में फोड़े पटाखे, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 13 Nov 2023 11:42 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली पर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के फैंस उत्साहित हो गए और सिनेमाघर में पटाखे फोड़ने लगे।
विज्ञापन
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' आखिरकार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह स्पाई थ्रिलर टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। फिल्म ने रिलीज होते ही दिवाली के दिन धमाका कर दिया। फिल्म को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान की फिल्म का जश्न मनाने के लिए फैंस ने सिनेमाघर के अंदर ही पटाखे फोड़ दिए। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सिनेमाघर में आतिशबाजी
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान के स्थानीय फैन क्लब ने सिनेमाघर के अंदर पटाखे फोड़े। सिनेमाघर के पर्दे पर 'टाइगर 3' के सीन्स चल रहे हैं, जिसमें सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस दौरान फैंस उत्साही हो गए और सलमान की जय-जयकार करने लगे। वहीं सीटियां बजाते हुए फैंस ने अचानक पटाखे जलाने शुरू कर दिए। सिनेमाघर में आतिशबाजी देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए हैं। उनका कहना है कि फैंस की इस हरकत से सिएनामघरों में आग लग सकती है।
Villains Of YRF: इमरान हाशमी से पहले ये सुपरसितारे बने वाईआरएफ के विलेन, जानिए इन 10 किरदारों की पूरी कुंडली

फैंस की हरकत पर भड़के यूजर्स
एक ओर फैंस दिवाली पर सलमान खान की फिल्म का जश्न मानते नजर आए। वहीं, कई यूजर्स ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, ''सरकार ने बाहर पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया, इसलिए सलमान के प्रशंसकों ने उन्हें सिनेमाघरों के अंदर फोड़ा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह लापरवाही और खतरनाक है। अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए।'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''यह बेवकूफी है। अगर सीटों या कालीन में आग लग जाए तो क्या होगा? कौन जिम्मेदार होगा?''
Alia-Ranbir: आलिया-रणबीर ने यूं मनाया दिवाली का त्योहार, परिवार और करीबियों संग सामने आईं कपल की तस्वीरें

फिल्म ने की शानदार कमाई
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' सलमान की जासूस टाइगर के रूप में वापसी है। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। साथ ही शाहरुख खान ने एक कैमियो भी किया है, जो स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'पठान' में उनकी भूमिका को दोहराता है। 'टाइगर 3' ने शानदार ओपनिंग करते हुए भारत में पहले दिन 44 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Rajpal Yadav: जिसने भी देखा वह राजपाल यादव की अदाकारी से हैरान, ‘अपूर्वा’ में जुगनू भैया पर अभी से सबकी नजर
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस 
सिनेमाघर के अंदर 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के प्रशंसकों द्वारा पटाखे फोड़ते हुए एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। मालेगांव पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 112 और 117 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें