रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना बीते सोमवार की है। फिल्म के लिए विवेक एक स्टंट सीन को शूट कर रहे थे कि तभी उनका संपर्क एक बिजली के तार से हो गया। इस कारण बिजली के करंट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान विवेक के साथ काम कर रहे दूसरे स्टंट मैन को भी झटका लगा। हालांकि वह सुरक्षित है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
फिल्म के स्टंट डायरेक्टर विनोद और प्रोड्यूसर गुरु देशपांडे को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में लगी हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर कृष्णा अजय राव ने एक इंटरव्यू में बताया - "मुझे इस बात का पता नहीं कि उस दौरान क्या हुआ? जब ये घटना हुई, उस समय में थोड़ी दूरी पर था।"
आगे वे कहते हैं - "इस हादसे के होने के बाद मुझे एक जोर सी आवाज सुनाई दी। उस वक्त मुझे विवेक के बारे में पता चला। हम सभी विवेक की मौत से शॉक्ड हैं।" एक्टर कृष्णा का कहना है कि वे तब तक शूटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे जब तक की विवेक को इंसाफ नहीं मिल जाता।