अर्जुन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखते हैं, ‘मोटापे से सामना करना शारीरिक और मानसिक रूप से थका देने वाला होता है। यह लड़का (नीरज चोपड़ा) ना केवल इससे उभरा बल्कि देश के लिए गोल्ड मेडल भी जीता। नीरज आप मेरे लिए और पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं।'
बता दें, मोटापे की वजह से अर्जुन कभी हीरो बनने के बारे में सोचते भी नहीं थे। अर्जुन फिल्मों में काम करने से पहले बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करते थे। हाल ही में अर्जुन ने अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर एक पोस्ट भी किया था। अर्जुन ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें एक तरफ काफी मोटे तो दूसरी तरफ फिट नजर आ रहे थे। अर्जुन ने लिखा था, ‘पहले मैं बहुत मोटा, बहुत परेशान था, नहीं नहीं यह उन पोस्ट में से नहीं है। बस इतना बताना चाह रहा हूं कि मुझे अपनी जिंदगी के हर अध्याय से प्यार है। वे दिन भी और अब भी, हर रास्ते पर मैं हमेशा वैसा ही रहा हूं जैसा हूं। हर पल को मैं मनाता हूं। हर किसी की तरह मैं भी आगे बढ़ने के लिए काम कर रहा हूं।'