फिल्म 'धमाका' से धमाका करने के बाद कार्तिक आर्यन अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर रहे हैं। लगातार फिल्मों में मिल रही सफलता के बाद कार्तिक के पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। इसी लिस्ट में शुमार है रोहित धवन की फिल्म 'शहजादा', जिसकी शूटिंग कार्तिक आर्यन ने शुरू कर दी है। शहजादा फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली 6 की गलियों में चल रही हैं।
परेश रावल और कृति सेनन भी होंगे हिस्सा
कार्तिक आर्यन के साथ साथ पुरानी दिल्ली में चल रही शूटिंग में परेश रावल उनका साथ देने पहुंच गए हैं। वहीं कृति सेनन लंदन में हैं, वहां से जल्द ही अपना काम खत्म करके वह दिल्ली में कार्तिक के साथ शटिंग करती नजर आएंगी। फिल्म एक एक्शन फिल्म हैं। जिसका संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म शहजादा का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक के साथ साथ कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर अहम भूमिका में नजर आएंगे।