फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: जब मल्लिका शेरावत के पीछे पड़ गया था हरियाणा का एक शख्स, जबरन पहनाना चाहता था साड़ी!

Thu, 25 Nov 2021 08:28 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के पीछे हरियाणा का एक शख्स हाथ धोकर पड़ गया था? यह शख्स चाहता था कि मल्लिका शेरावत जबरन साड़ी पहने। इस बात का खुलासा मल्लिका ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में किया था और बताया था कि कैसे उस शख्स ने उनको फोन करके और लेटर लिखकर तंग किया था।
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के पीछे हरियाणा का एक शख्स हाथ धोकर पड़ गया था? यह शख्स चाहता था कि मल्लिका शेरावत जबरन साड़ी पहने। इस बात का खुलासा मल्लिका ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में किया था और बताया था कि कैसे उस शख्स ने उनको फोन करके और लेटर लिखकर तंग किया था।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
अपने इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने कहा था कि उस शख्स को लगता था कि मैं भारतीय संस्कृति को खराब कर रही हूं। क्यों इतने छोटे कपड़े पहनती हूं। वह मुझे लेटर भेजता था और फोन करके कहता था कि आप हमारी सभ्यता को समझ नहीं पाई हैं। संस्कृति को खराब कर रही हैं। इतनी छोटी स्कर्ट क्यों पहनती हैं? मल्लिका ने कहा था कि वह शख्स  जबरन उन्हें साड़ी पहनाना चाहता था। उन्होंने कहा था, 21वीं सदी में भी औरतें छोटे कपड़ों से जज की जा रही हैं। 

मल्लिका शेरावत ने कहा था, उस शख्स को बड़ी समस्या थी। उसे लगता था कि हरियाणा से आई हुई लड़की कैसे इतनी छोटी स्कर्ट पहन सकती है। हमारे गांव से आई हुई लड़की क्यों छोटे कपड़े पहन रही है और स्क्रीन पर ऐसा कर रही हैं। मल्लिका ने कहा था कि वह मुझे साड़ी पहनाकर सिर पर पल्लू लाना चाहता था। जैसा हरियाणा की महिलाएं करती हैं। उन्होंने कहा था कि वह उसकी निजी राय हो सकती है लेकिन मैं क्या पहनूंगी यह तय करने वाला वह कौन होता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें