राम गोपाल वर्मा ने शादी को बताया 'बीमारी'
राम गोपाल वर्मा ने लिखा, शादी एक बीमारी है और तलाक इलाज है। उन्होंने कहा कि तलाक शादी से ज्यादा इन्जॉय किया जाना चाहिए, क्योंकि शादी में आपको पता नहीं होता है कि आपको क्या मिल रहा है। जबकि तलाक में आप इससे बाहर आते हो। ट्विटर पर अपने ट्वीट्स की सीरीज में राम गोपाल वर्मा ने कहा, शादियां नरक के समान है और तलाक स्वर्ग के। उन्होंने लिखा, ज्यादातर शादियां बहुत कम समय तक ही टिकती हैं। एक असली संगीत समारोह तलाक के बाद भी होना चाहिए, जहां पर नाच-गाकर लोग इसे इन्जॉय कर सकें।
आपको बता दें कि सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने तलाक की जानकारी दी थी। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी।