टर्मिनल में प्रवेश करते वक्त ऐश्वर्या ने आराध्या का हाथ पकड़ा हुआ था। ऐसा लगता है कि अभिषेक अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं, क्योंकि उनके हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। बता दें कि वो अगस्त में चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म के सेट पर चोटिल हो गये थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्लास्टर में अपने हाथ की एक तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरी नई फिल्म के सेट पर चेन्नई में एक अजीब दुर्घटना हुई। मेरे दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत है!
अभिषेक बच्चन ने अपने प्रशंसकों को बताया था कि उनकी हाथ कीसर्जरी हो गई है और अब वो वापस चेन्नई में काम फिर से शुरू करने के लिए जा रहे हैं। उनका कहना था कि शो चलते रहना चाहिए! उन्होंने यह भी लिखा था कि जैसा कि मेरे पिता ने कहा ... मर्द को दर्द नहीं होता ! ठीक है, ठीक है, थोड़ा दर्द हुआ। आपकी शुभकामनाओं और जल्द से जल्द स्वस्थ होने वाले संदेशों के लिए आप सभी का धन्यवाद।