फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: अब शो में नहीं छू पाएंगे अमिताभ बच्चन के पैर, ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने पर भी मनाही

Tue, 24 Aug 2021 12:11 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पहले कि तरह लोग अब अमिताभ बच्चन से न तो गले लगेंगे, हाथ मिला पाएंगे न ही वह उनके पैर छू पाएंगे। 
कोरोना के कारण सिलेक्ट हुए कंटेस्टेंट्स को 3 दिन के लिए एक होटल के अलग अलग फ्लोर पर रखा जाता है।
शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : TWITTER- @SrBachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी टीवी पर एक बार फिर से 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) ने वापसी कर ली है। यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अमिताभ बच्चन इस शो का  13 सीजन लेकर आ गए हैं। शो के शुरु होने के साथ ही हजारों लोगों को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। लेकिन हां पहले कि तरह लोग अब अमिताभ बच्चन से न तो गले लगेंगे, हाथ मिला पाएंगे न ही वह उनके पैर छू पाएंगे। जानिए क्यों 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर कंटेस्टेंट को अमिताभ से दूरी बनाए रखनी होगी।

विज्ञापन


नहीं छू पाएंगे पैर
दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कोरोना महामारी के चलते सावधानियां बरती जा रही हैं। कोरोना के कारण कंटेस्टेंट और अमिताभ बच्चन के बीच किसी भी प्रकार के शारीरिक संपर्क को रोका जा रहा है। अब शो में कंटेस्टेंट्स अमिताभ से दूरी बनाकर रहते हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Sony Liv
अब क्वारंटीन में रहते हैं कंटेस्टेंट्स 
कोरोना के कारण सिलेक्ट हुए कंटेस्टेंट्स को 3 दिन के लिए एक होटल के अलग अलग फ्लोर पर रखा जाता है। इसके बाद RTPCR टेस्ट के रिजल्ट आने के चौथे दिन सेट पर जाने की अनुमति मिलती है।


ब्लैक और व्हाइट कपड़ों की है मनाही
शो में जाने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को अपने साथ 10-12 जोड़ी कपड़े लाने के लिए कहा जाता है। उन कपड़ो में से कौन से कपड़े पहनने हैं ये केबीसी की टीम तय करती है। लेकिन शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।

दरअसल, कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें