फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg boss: रुबीना दिलैक ने खोला राज, 'बिग बॉस 14' के सफर में इस बात का है अफसोस

Tue, 24 Aug 2021 12:11 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रुबीना ने बिग बॉस में अपने पति अभिनव के एविक्शन को लेकर बातें कीं।
अभिनव के एविक्शन को लेकर रुबीना ने कहा कि वो गलत था।
आज जब मैं पीछे देखती हूं तो लगता है कि अभिनव के एविक्शन ने मुझे बुरी तरह प्रभावित किया।
विज्ञापन
रुबीना दिलैक - फोटो : twitter: @RubiDilaik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस सीजन 14 को खत्म हुए वैसे तो महीनों बीत गए हैं लेकिन आज भी इसमें शामिल हुए प्रतिभागी चर्चाओं में रहते हैं। खासकर इस सीजन में हिस्सा लेने वाली और विनर रहीं रुबीना दिलैक सबसे ज्यादा मीडिया की सुर्खियां बटोरती हैं। हाल में रुबीना ने बिग बॉस में अपने पति अभिनव के एविक्शन को लेकर बातें कीं।

विज्ञापन


फरवरी में बिग बॉस 14 फिनाले में अभिनव घर से बाहर हो गए थे। अभिनव के एविक्शन के पीछे वो लोग (फैमिली के सदस्य और प्रतिभागियों के दोस्त) थे, जो उस समय बिग बॉस के घर में आए थे। अभिनव के एविक्शन की प्रक्रिया को उस वक्त काफी लोगों ने आलोचना की थी। उस वक्त को लेकर रुबीना ने अपनी भावनाएं आज जाहिर कीं। अभिनव के एविक्शन को लेकर रुबीना ने कहा कि वो गलत था। ये तमाम बातें, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाहिर की। 

विज्ञापन

रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @colorstv
रुबीना ने कहा कि "मुझ से कई बार पूछा गया कि बिग बॉस 14 के घर में आपका सबसे बड़ा अफसोस क्या रहा? तब मुझे अपने विचारों को लेकर स्पष्टता नहीं थी और तब मेरी मिली-जुली भावनाएं थीं, हर किसी से मिले प्यार से मैं अभिभूत थी। आज जब मैं पीछे देखती हूं तो लगता है कि अभिनव के एविक्शन ने मुझे बुरी तरह प्रभावित किया।"

रुबीना ने आगे लिखा कि बिग बॉस 14 का सफर की किस्मत 'कम काबिल सदस्यों के एक ऐसे ग्रुप को सौंप दिया गया था, जो इस रेस में शामिल ही नहीं थे। और साफतौर पर उनके मकसद सही नहीं थे और मैंने विरोध भी नहीं किया था"।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें