फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monika Raghuvanshi: सिंगर मोनिका रघुवंशी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, पोस्ट किया गया अश्लील कंटेंट

Tue, 26 Sep 2023 11:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक हैकर ने कथित तौर पर स्थानीय लोकप्रिय गायिका मोनिका रघुवंशी के फेसबुक अकाउंट को हैक किया। उनके हैक किए गए आधिकारिक अकाउंट का उपयोग करके उसने सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पोस्ट किया।
विज्ञापन
सिंगर मोनिका रघुवंशी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन की दुनिया में हमें अक्सर सितारों के साथ धोखाधड़ी होते देखी है, लेकिन आज कल सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैक हो जाते हैं। हाल ही में एक और सेलिब्रिटी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ। इस बार यह घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सिंगर मोनिका रघुवंशी के साथ हुई है। कोई मांग करने के बजाय, हैकर ने उनके फेसबुक प्रोफाइल को निशाना बनाया और गायिका की छवि खराब करने के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील कंटेंट पोस्ट किया।

विज्ञापन

हैक कर पोस्ट किया अश्लील कंटेंट
एक हैकर ने कथित तौर पर स्थानीय लोकप्रिय गायिका मोनिका रघुवंशी के फेसबुक अकाउंट को हैक किया। उनके हैक किए गए आधिकारिक अकाउंट का उपयोग करके उसने सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पोस्ट किया। प्रसिद्ध गायिका के फेसबुक अकाउंट पर लगभग तीन लाख फॉलोअर्स हैं। मोनिका ने 23 सितंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर अश्लील सामग्री देखना शुरू की थी।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के हाथ लगा एक और प्रोजेक्ट, विजय की फिल्म में श्रीलीला की जगह आएंगी नजर
विज्ञापन


फैंस को दी अकाउंट हैक होने की जानकारी
मोनिका रघुवंशी ने अपने नए पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट की हैकिंग के बारे में बताया। मोनिका ने वीडियो में अपने फैंस को बताया कि कई प्रयास करने के बावजूद, वह आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में असफल रही हैं। उन्होंने रायपुर पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन मोनिका के अनुसार, उनके सभी प्रयास अब तक व्यर्थ रहे हैं।
विज्ञापन

Aankh Michol: 'आंख मिचोली' का ट्रेलर रिलीज, परेश रावल संग मृणाल ठाकुर-अभिमन्यु दासानी ने लगाया कॉमेडी का तड़का

मोनिका ने फैंस से की खास अपील
मोनिका ने वीडियो में कहा, 'लोगों से मेरे पेज को ब्लॉक करने या मेरे पिछले अकाउंट पर मुझे अनफॉलो करने की अपील करना बहुत कष्टदायक और बेहद निराशाजनक है। लेकिन मैं अपनी गरिमा बनाए रखने के लिए यह अनुरोध कर रही हूं की आप मेरे उस अकाउंट को अनफॉलो कर दें।'
Kritika Kamra: छोटे पर्दे को लेकर कृतिका कामरा के बिगड़े बोल, बोलीं- कभी नहीं करेंगी टेलीविजन पर वापसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें