फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: जानिए कौन है वो आर्टिस्ट जिसके साथ अभय देओल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर? फैंस दे रहे हैं प्रतिक्रिया

Tue, 28 Sep 2021 03:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल की ताजा तस्वीर सुर्खियों में बनी हुई है। इस रोमांटिक तस्वीर में उनके साथ मशहूर आर्टिस्ट शीलो शिव सुलेमान है। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को 81 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कई तरह की टिप्पणियां भी आ रही हैं।
विज्ञापन
अभय देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल की ताजा तस्वीर सुर्खियों में बनी हुई है। इस रोमांटिक तस्वीर में उनके साथ मशहूर आर्टिस्ट शीलो शिव सुलेमान है। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को 81 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कई तरह की टिप्पणियां भी आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस अभय देओल की लव लाइफ को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं और सवाल भी पूछ रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा है, मेरे पति से दूर रहो। वहीं, कई यूजर्स ने दिल वाले इमोजी बनाये हैं। एक यूजर्स ने लिखा है 'दर्द हुआ'।

विज्ञापन


आपको बता दें कि 32 साल की शीलो शिव सुलेमान कन्टेम्पररी आर्टिस्ट हैं। वो अपने इलस्ट्रेशन और इन्स्टॉलेशन आर्ट के लिए लोकप्रिय हैं। शिव सुलेमान टेक्नोलॉजी और सोशल चेंज विषयों को अपने काम में पेश करती हैं। उनका जन्म कर्नाटक के बंगलूरू में हुआ है। उनकी मम्मी नीलोफर सुलेमान भी एक लोकप्रिय पेंटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीलो शिव सुलेमान ने 16 साल की उम्र में किताब की इलेस्ट्रेशन बनाई थी। बचपन से ही मां से प्रेरित होकर उन्होंने पेंटिंग बनाना शुरू किया। 


 

Trending Videos
विज्ञापन

अभय देओल ने उनके साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, फ्लुड, फ्री, फ्लोइंग, क्रिएटिव, फन, फियरलेस, सेंसुअल, इंस्पायरिंग, डायनामिक, टैलेंटेड, सेक्सी.. ओह और यह सब चीजें शीलो शिव सुलेमान में हैं। अभयऔर शीलो की इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी सामने रख रहे हैं। अभय देओल के एक फैन ने लिखा, आप एक शुद्ध आत्मा हैं, मेरा मानना है कि अगर आप कहते हैं कि कोई सुंदर है, तो आपने उस व्यक्ति की असली सुंदरता देखी होगी। मैं आपको प्यार भेज रहा हूं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं आपको एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में बहुत पसंद करता हूं।



बता दें कि अभय देओल इंस्टाग्राम पर अपनी चुनिंदा पोस्ट डालते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें