फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: 'पाताल लोक' में दमदार अभिनय के लिए आमिर खान ने की थी जयदीप की तारीफ, कहा- मैं हर दिन रोता...

Sun, 17 Sep 2023 03:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जयदीप अहलावत ने बताया कि 'पाताल लोक' वेब सीरीज रिलीज होने के बाद आमिर खान ने उन्हें वीडियो कॉल किया था और उनसे अभिनय प्रक्रिया के बारे में पूछा था।
विज्ञापन
जयदीप अहलावत-आमिर खान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी आने वाली क्राइम ड्रामा 'जाने जां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें करीना कपूर खान और विजय वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सुजॉय घोष के जरिए निर्देशित फिल्म 'जाने जां' का प्रीमियर 21 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। अपनी आगामी फिल्म का प्रचार करते हुए जयदीप ने 'पाताल लोक' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए इंडस्ट्री से मिली सराहना को याद किया।

विज्ञापन

जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जयदीप में हाल ही में दिए इंटरव्यू में मई 2020 में रिलीज हुए प्राइम वीडियो शो 'पाताल लोक' के बारे में बात की। जयदीप ने कहा, "जब पाताल लोक आया तो हर कोई कोविड-19 के कारण अपने घरों में बंद थे। हम डरे हुए थे। हम निश्चित रूप से जानते थे कि हमने  पाताल लोक के साथ बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन हमें नहीं पता था कि दो दिन बाद तारीफें मिलेंगीं। पाताल लोक की रिलीज के 48 घंटे बाद मेरा फोन हैंग होने लगा। मैं फोन कॉल और प्रतिक्रियाओं के कारण हर दिन कई बार रोया।"

Jawan Special Appearance: दीपिका ने स्पेशल अपीयरेंस से बदल दी ‘जवान’ की तकदीर, ऐसे पांच और किस्से बॉलीवुड के

 

आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें मनोज बाजपेयी और आमिर खान से फोन आया, जिन्होंने वेब सीरीज में उनकी अभिनय प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रिलीज के बाद यह दूसरा या तीसरा दिन था और मुझे मनोज बाजपेयी का फोन आया। उन्होंने लगभग 30 से 35 मिनट तक बात की।" जयदीप ने बताया कि 'पाताल' लोक की रिलीज के एक महीने बाद वह अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर थे, तभी उन्हें एक नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा था, "हाय, मैं आमिर खान हूं। कृपया मुझे बताएं, जब भी आप फ्री हों, मैं कॉल करूंगा।" संदेश देखकर अभिनेता दंग रह गए और कुछ मिनटों के बाद उन्होंने जवाब दिया। आमिर ने तुरंत उन्हें वापस कॉल किया और वीडियो कॉल पर बात करने को कहा।

Ali Fazal: बगैर स्क्रिप्ट के इंटीमेट सीन करने पर असहज हो गए थे अली फजल, अभिनेता के खुलासे से हर कोई हैरान

 
विज्ञापन

जयदीप अहलावत - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि आमिर खान ने उनसे लगभग आधे घंटे तक बात की और जब उन्होंने उनसे उनकी अभिनय प्रक्रिया के बारे में पूछा तो जयदीप ने जवाब दिया, "आप मुझसे मेरी प्रक्रिया के बारे में पूछ रहे हैं? आप इसमें मास्टर हैं, किसी किरदार की तैयारी करना, किरदार के लुक से शुरुआत करना, यह कहते हुए कि आमिर ने उनकी कला की सराहना की। जयदीप अब आमिर खान के बेटे जुनैद खान से उनकी पहली फिल्म 'महाराज' में भिड़ते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ पी मल्होत्रा डायक्टोरियल 1862 के महाराज लिबेल केस पर आधारित है, जिसमें एक धार्मिक अनुभाग के प्रमुख ने एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसने महिला भक्तों के साथ उसके यौन शोषण का खुलासा किया था।

Naseeruddin Shah: विशाल अक्सर नसीरुद्दीन शाह के साथ काम नहीं करने की खाते हैं कसम, इस वजह से पड़ जाते हैं कमजोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें