जाह्नवी कंडुला की मौत पर बोलीं देसी गर्ल
अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की दुखद मृत्यु ने कई लोगों को स्तब्ध और काफी क्रोधित किया है। 23 जनवरी को जब छात्रा सड़क पार कर रही थी तो सिएटल पुलिस के वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। महीनों बाद बॉडीकैम फुटेज सामने आया, जिसमें दो पुलिसकर्मी उसकी मौत के बारे में मजाक कर रहे थे। हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जाह्नवी की मौत पर प्रतिक्रिया दी है और इसे दुखद बताया है।
Mission Raniganj: मिशन रानीगंज का नया गाना जलसा 2.0 हुआ रिलीज, दिखी अक्षय- परिणीति की शानदार केमिस्ट्री
तस्वीर साझा कर कहा घटना को बताया भयावह
प्रियंका ने छात्रा जाह्नवी कंडुला की तस्वीर साझा कर लिखा, 'यह जानना भयावह है कि नौ महीने पहले हुई ऐसी दुखद घटना अब सामने आ रही है। जिंदगी तो जिंदगी ही होती है। इसका कोई आर्थिक मूल्य नहीं है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक कार चला रहा पुलिस अधिकारी 119 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रहा था और टक्कर मारने के बाद छात्र का शव 100 फीट से ज्यादा दूर जा गिरा। नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी ने जाह्नवी को मरणोपरांत डिग्री देने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय के चांसलर केनेथ डब्ल्यू हेंडरसन ने उम्मीद जताई कि चल रही जांच से न्याय मिलेगा।
Prajakta Koli: 'मोस्टली सेन' ने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से की सगाई, वरुण धवन-अनिल कपूर ने कपल को दीं शुभकामनाएं
फरहान अख्तर ने भी दी यह प्रतिक्रिया
बता दें कि प्रियंका से पहले फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने भी इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा, 'जान्हवी हम एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन एक छात्रा के रूप में जो दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए तैयार थी। उसके लिए किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मुझे पता था कि आपकी क्षमता अनंत है और आपकी योग्यता बहुत अधिक है। आपके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।'