ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के साथ फिल्म ‘पिप्पा’ के निर्माता।
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं फिल्म के दूसरे निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के मुताबिक, "जब मैंने पहली बार युद्ध के मोर्चे पर एक परिवार की बहादुरी और लचीलेपन की अद्भुत कहानी सुनी तभी मुझे लगा कि ये कहानी सभी को बताई जानी चाहिए। हमारे पास राजा जैसे एक होनहार निर्देशक और एक अद्भुत कास्ट और क्रू हैं जो इस विज़न को जीवित करेंगे। पूरी टीम इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित है और हमें उम्मीद है कि हम अगले साल सिनेमाघरों में दर्शकों के समक्ष बहुत ही खास सिनेमाई अनुभव लेकर आएंगे।”
फिल्म ‘पिप्पा’ के निर्देशक राजा कृष्णा मेनन का कहते हैं, "मैं अपनी अद्भुत कास्ट और क्रू के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हम सभी ने इस दिन के लिए कड़ी मेहनत की है। इस वीरता और स्वतंत्रता की इस अविश्वसनीय कहानी को दर्शकों के समक्ष लेकर आने के लिए मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।" ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित फिल्म ‘पिप्पा’ में ऑस्कर विजेता ए आर रहमान का म्यूज़िक होगा।
फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी योद्धा हैं जिन्होंने अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर मोर्चा संभाला और जिसके परिणामस्वरूप भारत के पड़ोस में एक नया देश बना। फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान अहम किरदारों में हैं।