अभिनेत्री निकिता रावल के साथ नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोंक पर लूटपाट की गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान एक्ट्रेस से करीब 7 लाख रुपये लूट लिए गए। दरअसल, निकिता एक शूटिंग के सिलसिले में राजधानी में अपनी मौसी के साथ रह रही थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। निकिता के मुताबिक लुटेरों ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था, इसलिए वे उन का चेहरा नहीं देख सकीं।
अलमारी में छिपकर बचाई जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने उन्हें बताया कि नकाब पहने लूटरों ने कथित तौर पर बंधक बना कर सात लाख रुपये लूट लिए। 31 वर्षीय निकिता बताती हैं कि उन्होंने खुद को लुटेरों से बचाने के लिए एक अलमारी में छिपा लिया था। वह कहती हैं कि यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना थी। मैं अभी भी इस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पा रही हूं और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा हूं, क्योंकि अगर मैं लड़ती तो नहीं मैं मर जाती।”
कौन है निकिता रावल
मुंबई में रहने वालीं निकिता साल 2007 की फिल्म 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल' और 2009 की फिल्म 'द हीरो-अभिमन्यु' में नजर आ चुकीं हैं। इसके साथ ही वह अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वे एक बेहतरीन डांसर भी हैं।
एनजीओ चलाती हैं निकिता
एक्टिंग के साथ ही निकिता आस्था फाउंडेशन नामक एक एनजीओ भी चलाती हैं। तीन साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने नजरिये, गरीबी, लिंग भेदभाव और स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद भी की थी।