विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'क्रैक-जीतेगा तो जीएगा' का टीजर जारी हो गया है। टीजर में विद्युत हमेशा की तरह एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं। अभिनेता एकदम मुंबईया भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं।
Salaar: प्रशांत नील ने यूक्रेन-गाजा के युद्ध से की सालार के हिंसक दृश्यों की तुलना, बोले- इसमें एक नैतिकता है
टीजर में दिखा विद्युत का एक्शन
टीजर की शुरुआत में विद्युत की आवाज सुनाई देती है, 'जिंदगी तो साला सबके साथईच खेलती है, लेकिन असली प्लेयर वहीईच है, जो जिंदगी के साथ खेले। इस खेल का सिर्फ एक रूल है- 'जीतेगा तो जिएगा...डर नहीं, डेयरिंग से खेलता हूं और दिमाग से थोड़ा'। बैकग्राउंड में चल रहा गाना भी काफी दिलचस्प है।
Aamir Khan: एडल्ट कंंटेंट के चलन पर आमिर खान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'कहानी से चलती हैं फिल्में'
अगले साल होगी रिलीज
ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। बता दें कि 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है। बता दें कि आदित्य 'आशिक बनाया आपने' और 'टेबल नंबर 21' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। यह दो भाइयों पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दर्शकों को एक्शन का जबर्दस्त डोज मिलने वाला है।
Nayannah Mukey: ‘सीधी सादी लड़की को ठगने का जमाना गया, अब पलटवार का जमाना’, अभिनेत्री नयना मुके के बिंदास बोल
नजर आई नोरा की झलक
टीजर देखकर ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म में नोरा फतेही और एमी जैक्सन भी नजर आएंगी। टीजर में भी नोरा की झलक नजर आई है। इस फिल्म को सरीम मोमिन और रेहान खान ने लिखा है। बता दें कि इस फिल्म की घोषणा पिछले साल अक्तूबर में की गई थी। 'आईबी 71', 'कमांडो', 'सनक' जैसी फिल्मों में एक्शन का धमाल मचा चुके विद्युत को देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।