फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanuja discharged: तनुजा को अस्पताल से मिली छुट्टी, सोमवार को घर वापस लौटीं अभिनेत्री

Tue, 19 Dec 2023 11:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद तनुजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री अब घर आ गई हैं।
विज्ञापन
तनुजा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा तनुजा को तबीयत खराब होने के चलते रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें लेकर एक सुखद खबर है। अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक तनुजा को सोमवार देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन




देर रात मिली छुट्टी
बता दें कि उम्र संबंधी परेशानियों के चलते तनुजा को रविवार शाम अस्पताल लाया गया था। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी कि अभिनेत्री की सेहत अब दुरुस्त है और उन्हें सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभिनेत्री के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर फैंस चिंतित हो उठे थे और उनकी सलामती की दुआ की। उपचार और फैंस की दुआ का असर है कि तनुजा की सेहत अब बेहतर है।
Humorously Yours 3: 'ह्यूमरसली योर्स सीजन 3' का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी विपुल गोयल की कॉमेडी सीरीज
विज्ञापन


16 साल की उम्र में किया डेब्यू
बता दें कि अभिनेत्री तनुजा ने 16 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। तनुजा ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लिया। उनकी पहली फिल्म 1960 में आई छबीली थी। इसके बाद वे 1962 में 'मेमदीदी' में नजर आईं और फिर कई फिल्मों में अपने जलवे बिखेरे। 1973 में तनुजा की मुलाकात 'एक बार मुस्कुरा दो' के सेट पर सोमू मुखर्जी से हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। तनुजा की दो बेटियां- काजोल और तनीषा हैं। 
विज्ञापन

Sundeep Sharma: मोबाइल को बंदूक समझने पर कॉमेडियन संदीप शर्मा ने की नोएडा पुलिस की आलोचना, बोले- हद कर रखी है

ओटीटी पर भी दे चुकी हैं दस्तक
तनुजा ने हिंदी के साथ-साथ कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। वे गुजरे जमाने की स्टार शोभना समर्थ और निर्माता कुमारसेन समर्थ की बेटी हैं। इनकी बहन नूतन भी मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। तनुजा की 'बहारें फिर भी आएंगी', 'ज्वेल थीफ', 'हाथी मेरे साथी' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्मों को लोग आज भी याद करते हैं। तनुजा को आखिरी बार प्राइम वीडियो की 'मॉडर्न लव: मुंबई' (2020) में देखा गया।
Kareena Kapoor: 'हुनर के बावजुद भी कलाकार को करना पड़ता है काफी संघर्ष', लुक को लेकर करीना ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें