नारकोटिस्क कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में मामले के गवाह विजय पगारे का एक बयान सामने आया है, जिसमें उसने दावा किया है कि ड्रग्स क्रूज मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फंसाया गया है।
विजय पगारे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की, जिसमें विजय ने कहा कि, 'मैंने सुनील पाटिल को 2018-19 में किसी काम के लिए पैसे दिए थे और पिछले 6 महीने से मैं उस पैसे को वापस पाने के लिए उसका पीछा कर रहा था। इस साल सितंबर में, हम एक होटल के कमरे में मिले थे। उस वक्त सुनील पाटिल ने भानुशाली से कहा कि एक बड़ा खेल हुआ है। इसके बाद 3 अक्टूबर को मेरी और भानुशाली की मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे मुझे पैसे लेने के लिए साथ चलने को कहा।'