फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Chhath Geet: रितेश पांडे का छठ गीत 'पान के पत्ता बाटे न पता' हुआ रिलीज, दिखी छठी मईया की महिमा

Sun, 07 Nov 2021 12:18 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
पान के पत्ता बाटे न पता - फोटो : सोशल मीडिया
छठ महापर्व के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री में मानों छठ के गानों की बाढ़ आ गई हो। एक के बाद एक भोजपुरी स्टार छठी मईया के गीत को रिलीज कर रहा है। ऐसे में मशहूर गायक रितेश पांडे पीछे कैसे रह सकते थे। उनका गाना 'पान के पत्ता बाटे न पता' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रितेश पांडे के साथ इस गाने में  अंतरा सिंह और प्रियंका भी नजर आई हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। कुछ ही घंटों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल, रितेश भोजपुरी के मशहूर गायक है और यूट्यूब पर उनके गाने खूब सुने जाते हैं। ऐसे में लोग बेसब्री से उनके गानों का इंतेजार करते हैं। इस गाने में छठ त्योहार के बारे में बताया गया है। 


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'पान के पत्ता बाटे न पता' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं इस गाने को रितेश पांडे और सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को तरुण पांडेय ने लिखा है। वहीं डीपी यादव ने गाने को संगीत दिया है। गाने का वीडियो निर्देशन नरेंद्र सिंह ने किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें