फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर ने शेयर किया फिल्म 'आराधना' की शूटिंग से जुड़ा किस्सा, बोलीं- काका को नहीं...

Sat, 14 Oct 2023 12:30 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर हमेशा से ही समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से राय देती नजर आती हैं। अभिनेत्री को इंडस्ट्री में आए बदलाव और बेहतरी पर चर्चा करते देखा जाता हैं। अब हाल ही शर्मिला टैगोर ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सुपरहिट फिल्म 'अराधना' और 'अरण्येर दिन रात्रि' को लेकर बात की, जिससे वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

विज्ञापन


12 निर्माताओं के साथ काम कर रहे थे काका
अभिनेत्री ने कहा कि जब वो 'आराधना' में शूटिंग कर रही थीं और इसको बनने में कुछ साल लग रहे थे। तभी मेरे पास माणिका दा का फोन आया और 'अरण्येर दिन रात्रि' में भूमिका पेश की। उनकी इस फिल्म में काम करने के लिए लगातार एक महीने की जरूरत थी। जब सत्यजीत रे ने मुझे शुटिंग पर बुलाया वो डेट्स सपनों की रानी गाने से क्लैश हो रही थीं, जिसकी शुटिंग दार्जिलिंग में फिल्माई जा रही थी। उस समय राजेश खन्ना को डेट्स मिलना नामुमकिन था, क्योंकि वह 12 निर्माताओं के साथ काम कर रहे थे।

Vicky Kaushal: 'भारतीय सेना की वर्दी पहनना और सैम मानेकशॉ का किरदार निभाना एक जिम्मेदारी है', बोले विक्की कौशल
विज्ञापन


आराधना को मिली बड़ी सफलता
शर्मिला टैगोर ने बताया कि इस गाने के लिए सुजीत और राजेश खन्ना ने दार्जिलिंग में अकेले शुटिंग की थी और मैने स्टूडियो में रियर प्रोजेक्शन का उपयोग करके अपनी शूटिंग की थी। मेरे लिए यह एक बहुत बड़ा समझौता था, जिसके लिए आज के समय में मुकदमा कर सकती थी। हालांकि फिल्म को इतनी बड़ी सफलता मिली कि मैंने सब कुछ माफ कर दिया।
विज्ञापन


फैमिली ड्रामा 'गुलमोहर' में आई थीं नजर
70 के दशक की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने एक दशक से अधिक समय के बाद डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर मनोज बाजपेयी के साथ फैमिली ड्रामा 'गुलमोहर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ अमोल पालेकर, सूरज शर्मा, सिमरन और कावेरी सेठ भी थे।

Pankaj Tripathi: 'ओएमजी 2' को नहीं मिली मनचाही सफलता? पंकज त्रिपाठी को फिल्म हिट होने पर भी है यह मलाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें