फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा अब तक का सबसे बड़ा क्लैश, 'डंकी' और 'सालार' एक ही दिन देंगी पर्दे पर दस्तक

Sat, 14 Oct 2023 10:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डंकी-सालार क्लैश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' अपनी रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह मूवी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। हालांकि, इसी बीच साउथ सुपरस्टार प्रभास ने भी अपनी फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' की रिलीज के लिए यही तारीख चुनी। दोनों बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच क्लैश की खबर ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ाई हुई है। बीते दिनों कयास लगाया गया कि 'सालार' से क्लैश से बचने के लिए 'डंकी' की रिलीज डेट आगे खिसकाई जाएगी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अब इसकी रिलीज पर बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसे जानने के बाद शाहरुख के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। 

नहीं बदलेगी 'डंकी' की रिलीज डेट

'डंकी' के निर्माताओं ने पुष्टि कर दी है कि फिल्म पूर्व-निर्धारित तारीख पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। क्रिसमस 2023 में स्क्रीन के लिए संघर्ष देखने को मिलेगा क्योंकि शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास स्टारर 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' एक साथ आएगी। पहले, 'डंकी' इस वर्ष जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया, जबकि 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' 28 सितंबर को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इसे टाल दिया गया। 

विज्ञापन


Jaaved Jafferi: जावेद जाफरी ने मजबूरी में किए थे कुछ बेकार किरदार? बेटे मीजान ने किया खुलासा

'सालार'-'डंकी' का होगा क्लैश

'डंकी' को एक इमिग्रेशन ड्रामा कहा जा रहा है, जिसमें तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं। 'सालार: भाग 1 सीजफायर' एक एक्शन ड्रामा है जिसमें प्रभास, श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे हैं। इससे पहले 'जवान' के लिए एक कार्यक्रम में, शाहरुख खान ने 'डंकी' की रिलीज के बारे में सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था और कहा था, 'भगवान बहुत दयालु रहे हैं कि हमें पठान मिला है। भगवान जवान पर और भी मेहरबान रहे हैं, और ये बात मैं हमेशा कहता हूं। 

Priyanka Chopra: जो से तलाक के बीच गहराया सोफी टर्नर-प्रियंका का मनमुटाव, इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

'डंकी' की रिलीज को लेकर उत्साहित शाहरुख

शाहरुख खान ने 'डंकी' की रिलीज को लेकर आगे जोड़ा था, 'अब नया साल और क्रिसमस नजदीक है, हम डंकी रिलीज करेंगे। मैं राष्ट्रीय एकता रखता हूं। वैसे भी जब मेरी फिल्म रिलीज होती है तो ईद होती है। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं, मैंने पिछले 29 वर्षों में जितनी मेहनत की है, उससे कहीं अधिक मेहनत कर रहा हूं। मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा क्योंकि अब जब लोग फिल्म देखने के बाद खुश होते हैं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें