मुनव्वर, अनिल से पूछते नजर आए कि चूंकि शो की टैगलाइन है 'करते हैं न कुछ अलग', तो शो में क्या अलग देखने को मिलेगा और क्या यह मोबाइल फोन की अनुमति देने जैसा होगा? इस पर अनिल कपूर कहते नजर आए, 'कुछ भी हो सकता है।'
'बिग बॉस ओटीटी' का तीसरा सीजन रिलीज की पूरी तैयारी कर चुका है। जियो सिनेमा पर इसके प्रसारण में भी अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस कार्यक्रम में इस बार अभिनेता अनिल कपूर होस्ट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 21 जून को शो की ग्रैंड स्ट्रीमिंग से पहले कल मीडिया के लिए होस्ट अनिल कपूर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही अभिनेता से शो से जुड़ी कई तरह की बातें पूछी गईं। हालांकि, मुनव्वर फारुकी का होस्ट से किया गया सवाल शो के सभी दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते हैं कि कॉमेडियन ने क्या सवाल पूछा है।
विज्ञापन
अनिल कपूर ने दिया हिंट
मुनव्वर, अनिल से पूछते नजर आए कि चूंकि शो की टैगलाइन है 'करते हैं न कुछ अलग', तो शो में क्या अलग देखने को मिलेगा और क्या यह मोबाइल फोन की अनुमति देने जैसा होगा? इस पर अनिल कपूर कहते नजर आए, 'कुछ भी हो सकता है।' अभिनेता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'मोबाइल फोन ले जा सकेंगे तो फिर शो का मतलब क्या होगा।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस अब हर सीजन के साथ और खराब होते जा रहा है।'
भाईजान को रिप्लेस करने की बात का दिया जवाब
इसके अलावा मुनव्वर को होस्ट से यह भी पूछते हुए देखा गया कि क्या उन्होंने शो में सलमान खान की जगह ली है। इसका जवाब देते हुए अनिल कहते हैं, ''सलमान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन अनिल कपूर भी हैं।''
विज्ञापन
इन कंटेस्टेंट्स के नाम पर लगी मुहर
'बिग बॉस ओटीटी 3' की बात करें तो जहां साईं केतन राव, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित और यूपी की शिवानी कुमारी को शो के लिए कंफर्म कर दिया गया है। वहीं, अंजुम फकीह, सना मकबूल, सना सुल्तान, मीका सिंह, जॉर्जिया एंड्रियानी और अन्य के इस सीजन में शो में प्रवेश करने की अटकलें तेज हैं।