फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Karthik: क्रिकेटर्स की बायोपिक के लिए कार्तिक ने सुझाए नाम, विराट और रोहित के लिए इन्हें बताया बेहतर

Wed, 19 Jun 2024 01:33 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जाने-माने भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कुछ क्रिकेटर्स की बायोपिक के लिए अभिनेताओं के नाम सुझाए हैं। उन्होंने विराट के लिए रणबीर कपूर को चुना है। वहीं, हार्दिक पांड्या के किरदार के लिए रणवीर सिंह को बेहतर विकल्प बताया है।
 
विज्ञापन
विराट-कार्तिक-रोहित - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ सालों में बायोपिक फिल्मों का चलन बढ़ा है। इस दौरान कई भारतीय खिलाड़ियों पर बायोपिक बनी हैं और बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई हैं। हाल में ही रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' भी इनमें शामिल है। यह फिल्म फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा एम.एस. धोनी, मैरी कॉम, मिल्खा सिंह जैसे कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर भी बायोपिक बनाई गई हैं। अब दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली की बोयपिक को लेकर बात छेड़ी है। 

विज्ञापन


सुझाए इन खिलाड़ियों के बयोपिक के लिए अभिनेताओं के नाम
दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर भारत के लिए मैच विजयी पारियां खेली हैं। हाल में ही वह क्रिकबज की एक वीडियो में कुछ क्रिकेटर्स की बायोपिक बनाने को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने इस दौरान बताया कि उन्हें कौन सा अभिनेता उनके हिसाब से किस क्रिकेटर की बायोपिक के लिए बेहतर पसंद होगा।
Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का पहला गाना 'श्रीमति गारू' रिलीज, विशाल और श्वेता की सुरीली आवाज ने छू लिया दिल
विज्ञापन

विराट के लिए रणबीर कपूर और धवन के लिए अक्षय को बताया बेहतर विकल्प
दिनेश कार्तिक ने अपनी राय जाहिर करते हुए बताया कि उनके हिसाब से रणबीर कपूर विराट कोहली के बायोपिक में एकदम सटीक लगेंगे। उन्हें उम्मीद है कि रणबीर कपूर इसमें अच्छा काम करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने रणबीर कपूर को क्रिकेट खेलते नहीं देखा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शिखर धवन के लिए अक्षय कुमार सही पसंद हो सकते हैं। इस को लेकर तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अच्छा संबंध भी है। ऐसे में यह काफी मजेदार होगा। 
गुलाबी बालों में उर्फी का अतरंगी लुक हुआ वायरल
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के किरदार के लिए रणवीर सिंह का सुझाया नाम
इनके अलावा दिनेश कार्तिक ने सूर्यकुमार की बायोपिक के लिए परेश रावल या सुनील शेट्टी को आदर्श विकल्प बताया है। उनका कहना है कि सूर्या काफी हंसी-मजाक वाले इंसान है, उन्हें हेराफेरी वाली फिल्में भी काफी पसंद हैं, इसलिए सूर्या को भी अच्छा लगेगा यदि इनमें से कोई भी अभिनेता उनकी भूमिका निभाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या के बायोपिक के लिए उन्होंने रणवीर सिंह का नाम सुझाया है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के अलावा कोई भी हार्दिक के खास अंदाज को पर्दे पर उतार नहीं सकता। इनके अलावा यजुवेंद्र चहल के लिए कार्तिक ने राजपाल यादव और जसप्रीत बुमराह के लिए राजकुमार राव को सबसे बेहतर बताया। 
Kill: 100 कलाकारों के ऑडिशन के बाद फाइनल हुए थे राघव जुयाल, बैटमैन के जोकर से हो रही है तुलना, गुनीत का खुलासा
खुद की बयोपिक के लिए विक्रांत मैसी को बताया विकल्प 
रोहित शर्मा की बायोपिक के लिए उन्होंने विजय सेतुपति का जिक्र किया। कार्तिक ने बताया कि विजय सेतुपति उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि विजय सेतुपति को कॉमेडी की अच्छी समझ है, इसके साथ ही वह गंभीर किरदार भी कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि वह रोहित शर्मा की बायोपिक के लिए सबसे उपयुक्त होगे। इस दौरान उन्होंने अपनी बायोपिक के लिए विक्रांत मैसी का नाम सुझाया। उन्होंने कहा कि बहुत लोग उन्हें कहते हैं कि वो विक्रांत जैसे दिखते हैं। ऐसे में विक्रांत उनकी भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं। 
Wild Wild Punjab: 10 जुलाई को रिलीज होगी 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब', दिल टूटे आशिक को संभालते दिखेंगे दोस्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें