अभिनेत्री अनसूया भारद्वाज आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। वह जल्द ही फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आएंगी। उनके जन्मदिन के खास मौके पर 'पुष्पा' के निर्माताओं की ओर से दर्शकों को एक तोहफा दिया गया है। दरअसल, निर्माताओं ने इस फिल्म से अनसूया भारद्वाज के लुक से पर्दा उठा दिया है।
दक्षिणायनी का किरदार निभा रही हैं अनसूया
मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनसूया भारद्वाज का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में अनसूया काफी दमदार नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि वो किसी से अहम बात कर रही हैं। मालूम हो कि फिल्म के पहले भाग में अनसूया ने दक्षिणायनी का किरदार निभाया था। वो 'पुष्पा' के दूसरे भाग में भी शानदार वापसी करने जा रही हैं।
15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी फिल्म
'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, अनसूया भारद्वाज, सुनील, जगदीश और राव रमेश अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म को 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। इसका निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है। ऐसे में आए दिन निर्माताओं की ओर से दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए नए-नए अपडेट दिए जा रहे हैं। देखना होगा कि अगला अपडेट क्या होगा।
Taha Shah Badussha: 'एक दिन में करता था 40 फोन, ऑडिशन के नाम पर होती थी ठगी', छलका हीरामंडी अभिनेता का दर्द
जल्द रिलीज होगा दूसरा गाना
फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हो चुका है, जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जल्द ही दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया जाएगा। यह गाना रोमांटिक ट्रैक हो सकता है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक और खास बात यह है कि 'पुष्पा 2: द रूल' में सामंथा रुथ प्रभु कैमियो करती नजर आ सकती हैं।
Salman Khan Firing case: आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत का मामला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट