फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taha Shah Badussha: 'एक दिन में करता था 40 फोन, ऑडिशन के नाम पर होती थी ठगी', छलका हीरामंडी अभिनेता का दर्द

Wed, 15 May 2024 08:31 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

'हीरामंडी' में नवाब ताजदार के किरदार में नजर आए अभिनेता ताहा शाह बदुशा फिलहाल अपनी सफलता का आनंद ले रहे हैं। हाल में ही संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कई बार उनसे ऑडिशन के नाम पर ठगी भी की गई है। 
विज्ञापन
ताहा शाह बदुशा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताहा शाह बदुशा फिलहाल अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'हीरामंडी' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसमें वह नवाब ताजदार का किरदार निभाते नजर आए हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस सीरीज में उनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों का जिक्र किया है।

विज्ञापन


संघर्ष के दिनों का किया जिक्र
ताहा शाह का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, इसमें उनके अलावा भी कई बड़े दिग्गज कलाकारों नें काम किया है। सीरीज में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, शेखर सुमन, अध्यन सुमन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन सितारों के बीच अपनी उपस्थिति जता पाना भी एक बड़ी उपलब्धि है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान ताहा ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनसे कई बार ऑडिशन के नाम पर पैसे भी ठग लिए गए। 

लोग नहीं उठाते थे फोन
अभिनेता ने बताया है कि पहले लोग उनका फोन तक नहीं उठाते थे। हालांकि, अब उनके लिए चीजें काफी बदल गई हैं। इस पर 'हीरामंडी' अभिनेता ने बताया,'मैं कैमरा पर स्वीकार करता हूं कि मैं पार्टियों में कॉन्टैक्ट्स बनाने के लिए जाया करता था। इससे शुरु में कोई खास फायदा नहीं हुआ, लेकिन अब सभी मेरा फोन उठाते हैं। मैंने इससे पहले कई बार कास्टिंग डायरेक्टर्स को फोन किया था, लगभग छह वर्षों तक उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया'। 
विज्ञापन


'एक दिन में 40 फोन करता हूं' 
किरदारों को पाने के लिए वह कैसे लोगों तक पहुंचते हैं, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,'मैं कैलेंडर के हिसाब से चलता हूं। अगर मैंने किसी को फोन किया है तो मैं सुनिश्चित करता हूं कि मैं उन्हें फिर दो सप्ताह के अंदर फोन कर लूं। मेरे कैलेंडर पर हजारों से ज्यादा लोगों के नाम हैं। मैं एक दिन में चालीस से ज्यादा फोन करता हूं। लगातार फोन करते रहना एक बेहद अनुशासित तरीका है'।

तेरह घंटो तक कतार में रहे खड़े
अपने ऑडिशन के दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि एक समय वह ऑडिशन के लिए तेरह घंटों से भी ज्यादा वक्त तक कतार में खड़े थे, लेकिन फिर उन्होंने उस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। उन्हें उस प्रोजेक्ट को लेकर चार वर्षों तक के लिए रोके रखा जा रहा था। उन्होंने बताया कि काम पाने की चाहत में उन्हें कई बार ठगा भी गया है। 

Salman Khan Firing case: आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत का मामला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

कई बार हुए ठगी के शिकार
उन्होने बताया,'यशराज बैनर में आने से पहले मैं रोज आठ ऑडिशन देने जाता था। बहुत बार मुझे ऑडिशन के लिए पैसे देने पड़ते थे। मैंने इस दौरान चार हजार से 10 हजार तक रुपये दिए हैं। मुझसे तीन से चार बार पैसों की ठगी की गई है। पैसे लेने के बाद अगले दिन उनका पूरा ऑफिस वहां से गायब हो जाता था'। 
अवनीत ने दी शरवरी को टक्कर, अदिति ने धड़काया दिल

विज्ञापन

काफी चर्चा बटोर रही है 'हीरामंडी'
बताते चलें कि 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में तवायफों की कहानी दिखाई गई है, जो अंग्रेजों से लोहा लेती नजर आती हैं। इससे मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ओटीटी में डेब्यू किया है। इसमें कई बेहतरीन कलाकार नजर आए हैं। शो में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शेखर सुमन, अदिति राव हैदरी आदि कलाकार नजर आए हैं। फिलहाल शो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
Rajkummar Rao: मन्नत के बाहर दिन भर खड़े रहते थे राजकुमार, ऐसे हुई थी शाहरुख से पहली मुलाकात
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें