सीएम ने आगे कहा कि मैं राजनीति की बात नहीं कर रहा हूं, बस व्यावहारिक रूप से समझा रहा हूं। यदि सीएम विश्वविद्यालयों के कुलपति होंगे, तभी विश्वविद्यालयों का विकास होगा। यदि वह दूसरे हाथों में होगा, तो विश्वविद्यालयों का लक्ष्य नष्ट हो जाएगा।
पूर्व सीएम जयललिता की तारीफ में कही ये बातें
सीएम एमके स्टालिन ने आगे कहा कि 2013 में इसे महसूस करते हुए, पूर्व सीएम जयललिता ने फैसला किया कि सीएम इस विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे। इसके लिए हम उनकी तहे दिल से सराहना कर सकते हैं। मैं आज की स्थिति के बारे में उनकी सोच की भी सराहना करता हूं।"