फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला,10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

Wed, 14 Apr 2021 06:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला : 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं। कोरोना को देखते हुए सीएम गहलोत ने लिया फैसला, कक्षा 8, 9, 11वीं के विद्यार्थी अगली कक्षा में होंगे प्रमोट। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह फैसला किया है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कक्षा आठवीं बोर्ड, नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को सीधे अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने एक साक्षात्कार में बताया कि राज्य में 15 दिन बाद कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड : प्रधानमंत्री की बैठक में बड़ा फैसला, 12वीं की परीक्षा स्थगित तो 10वीं की रद्द

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश : 10वीं 12वीं की बोर्ड और कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं टालने की घोषणा

जयपुर में बैठक के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसी के साथ राज्य सरकार ने 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को नवीं, कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को दसवीं तथा 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का भी फैसला किया है। 
 
 
विज्ञापन

परीक्षाओं को टालने की घोषणा के पहले बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में चिकित्सा विशेषज्ञों ने देश-प्रदेश में तेजी से बढ़ रही संक्रमित रोगियों की संख्या, पॉजिटिविटी रेट और मृत्युदर को देखते हुए कईं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने इससे पहले राजनीतिक दलों, धर्मगुरुओं एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ भी संवाद किया। 

बैठक में उन्होंने चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर गृह विभाग को जरूरी गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने लोगों से अपील की कि कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को समझते हुए लोग वैसा ही व्यवहार करें, जैसा उन्होंने पहली बार लगाए गए लॉकडाउन के समय किया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें