फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Date Sheet 2024: एनआईओएस ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 22 अक्तूबर से होंगी परीक्षाएं; देखें नोटिस

Tue, 01 Oct 2024 07:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS 10th, 12th Date Sheet 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने अक्तूबर-नवंबर सत्र के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं की थ्योरी पब्लिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा 22 अक्तूबर से शुरू होगी और 29 नवंबर को समाप्त होगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS 10th 12th Date Sheet 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्तूबर-नवंबर सत्र के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं की थ्योरी पब्लिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 22 अक्तूबर से 29 नवंबर तक होंगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in. से भारत और विदेशों में परीक्षा केंद्रों के लिए डेट शीट देख सकते हैं। 

विज्ञापन


एनआईओएस ने कहा, "अक्तूबर/नवंबर, 2024 की एनआईओएस पब्लिक परीक्षा (थ्योरी) सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स 22 अक्तूबर, 2024 से भारत और विदेशों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। डेट शीट एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है।"

अंतिम परीक्षा के सात सप्ताह बाद संभावित रिजल्ट

संस्थान ने बताया कि अभ्यर्थी एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in. से सूचना-सह-हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने बताया है कि परीक्षा का परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के सात सप्ताह बाद घोषित किए जाने की संभावना है।

संस्थान ने कहा है, "परिणाम की घोषणा की वास्तविक तिथि के बारे में कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। परिणाम एनआईओएस की वेबसाइट http://sdmis.nios.ac.in पर तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा।"

सफल उम्मीदवारों को ऐसे मिलेंगे उनके दस्तावेज

सफल उम्मीदवारों को अंक-पत्र-सह-प्रमाणपत्र और प्रवास-सह-स्थानांतरण प्रमाणपत्र सीधे उनके संबंधित एएलएस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। रद्द किए गए एएलएस के मामले में, ये दस्तावेज उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एनआईओएस में उपलब्ध उनके आवासीय पते पर डाक द्वारा भेजे जाएंगे। 

परीक्षा की तारीखों में बदलाव संभव नहीं

एनआईओएस ने कहा कि अक्तूबर-नवंबर में होने वाली सार्वजनिक परीक्षाओं की तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें आगे कहा गया है, "उम्मीदवारों द्वारा भुगतान की गई परीक्षा फीस उन्हें सैद्धांतिक परीक्षा में बैठने का अधिकार देती है, अगर वे अन्यथा पात्र हैं, तो उन्हें परीक्षा केंद्र पर कुछ भी अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।" 
विज्ञापन

NIOS Date Sheet 2024 Download: एनआईओएस डेट शीट कैसे डाउनलोड करें? 

अक्तूबर-नवंबर परीक्षाओं के लिए एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करना होगा:
  • एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in. पर जाएं।
  • अधिसूचना अनुभाग के अंतर्गत, "अक्तूबर/नवंबर 2024 में आयोजित होने वाली माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रमों की सार्वजनिक परीक्षा की तिथि पत्रक अखिल भारतीय" लिंक पर क्लिक करें।
  • एनआईओएस डेट शीट 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी ।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें