NIFT 2022 answer key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। निफ्ट ने इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर किसी भी तरह की आपत्ति हो, वह ऑनलाइन माध्यम से 24 फरवरी, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 500 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेजों को भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
NIFT 2022 answer key: छह फरवरी को हुई थी परीक्षा
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी की ओर से कैट और गेट परीक्षा का आयोजन छह फरवरी, 2022 को ऑनलाइन मोड में किया था। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम भी जारी किए जाएंगे।
NIFT 2022 answer key: उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
4. अब उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें।
5. इसे चेक करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।