फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2021: आज रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए जल्द करें पंजीकरण

Tue, 10 Aug 2021 10:50 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नेशनल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2021 की रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी कि 10 अगस्त को बंद हो रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका है।
विज्ञापन
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET 2021: नेशनल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2021 की रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी कि 10 अगस्त को बंद हो रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वे आज हर हाल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें, क्योंकि इसके बाद उनको मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना व्यक्तिगत विवरण भरना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आखिर में  शुल्क जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें-बिहार: 16 अगस्त से खुलने जा रहे हैं कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल, यह है सरकार द्वारा जारी निर्देश
विज्ञापन



12 सितंबर को नीट की परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) नीट की परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को कराएगी। नीट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र को संपादित करने का मौका दिया जाएगा। नीट फॉर्म को एडिट करने का विकल्प पंजीकरण की समय सीमा के अगले दिन खुलेगा, जो कि 11 अगस्त है। इसके बाद अभ्यर्थी 14 अगस्त तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। नीट की परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-गुजरात सरकार का बड़ा फैसला : आदिवासी इलाकों में खोले जाएंगे पांच मेडिकल कॉलेज, सीएम रूपाणी ने किया एलान


नीट परीक्षा का आयोजन मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों को एमबीबीएस( MBBS), बीडीएस ( BDS) ,बीएएमएस ( BAMS), बीएसएमएस ( BSMS), बीयूएमएस ( BUMS) और बीएचएमएस ( BHMS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। 2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें