फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSBSHSE: महाराष्ट्र में सत्र 2020-2021 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीयन कराने वाले छात्रों की परीक्षा फीस होगी वापस  

Fri, 12 Nov 2021 05:21 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MSBSHSE: बोर्ड ने यह फैसला बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के लगभग तीन महीनों बाद लिया है। फीस वापसी का लिंक आधिकारिक वेबसाइट  mahagsscboard.in पर 12 नवंबर से शुरू किया जाएगा। छात्रों को अपनी फीस वापस लेने के लिए लॉगिन करना होगा और मांगी गई जरूरी जानकारी भरनी होगी। 
विज्ञापन
MSBSHSE - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सत्र 2020-2021 में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए पंजीयन कराने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ फोर सेकंडरी एंड हायर एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बोर्ड फरवरी-मार्च 2021 में होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों से जमा करवाई गई फीस को वापस किया जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने यह फैसला बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के लगभग तीन महीनों बाद लिया है। फीस वापसी का लिंक आधिकारिक वेबसाइट  mahagsscboard.in पर 12 नवंबर से शुरू किया जाएगा। छात्रों को अपनी फीस वापस लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  पर लॉगिन करना होगा और मांगी गई जरूरी जानकारी भरनी होगी। 

बॉम्बे हाईकोर्ट में कुछ समय पहले सांगली जिले के एक रिटायर्ड प्रिंसिपल ने याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता के अनुसार एमएसबीएसएचएसई ने सत्र 2020-2021 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए दसवीं और बारहवीं के छात्रों से लगभग 150 करोड़ रुपये वसूल किए थे। देश और महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीष। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा फीस छात्रों को वापस नहीं की। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्य शिक्षा बोर्ड को यह फीस वापस करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


दरअसल छात्रों से परीक्षा के लिए पंजीयन कराते समय परीक्षा फीस ली जाती है। इस फीस से फीस लेकर बोर्ड इन पैसों को प्रश्न पत्र बनाने, परीक्षा संचालक, प्रश्न पत्र चेक करने, प्रिंटिंग और परिवहन आदि में खर्च करता है।  सत्र 2020-2021 में कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं रद्द हो गई थी। इस लिए छात्रों को परीक्षा फीस वापस करने की बात की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन


यह भी पढें- UGC NET 2021 Admit Card: आज जारी होंगे यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड! इस सीधे से कर सकेंगे डाउनलोड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें