फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Rajyaseva Result 2022: एमपीएससी राज्यसेवा परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 07 Nov 2022 04:53 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Rajyaseva Result 2022: एमपीएससी राज्य सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। उम्मीदवार एमपीएससी की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
MPSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC Rajyaseva Result 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने एमपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

MPSC Rajyaseva Result 2022: परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022  21 अगस्त 2022 को हुई थी । परीक्षा के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी दो अगस्त को जारी की गई थी, जबकि अंतिम उत्तर कुंजी तीन नवंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी। परिणाम के आंकड़ों के अनुसार एमपीएससी राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 में 10,202 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों को अब 21, 22 और 23 जनवरी, 2023 को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 161 रिक्तियों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें एमपीएससी राज्यसेवा का परिणाम 
  • सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की जांच करने का विकल्प चुनें।
  • परिणाम मेरिट सूची पीडीएफ फाइल के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
  • परिणाम सूची डाउनलोड करें।
  • इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें