फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

wbjee result 2021: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा डब्ल्यूबीजेईई का परिणाम घोषित

Fri, 06 Aug 2021 04:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2021 का परिणाम शुक्रवार, छह अगस्त को घोषित कर दिया है। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
wbjee 2021 result - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2021 का परिणाम शुक्रवार, छह अगस्त को घोषित कर दिया है। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी पांच अगस्त को जारी की गई थी।

विज्ञापन


इससे पहले 17 जुलाई को डब्ल्यूबीजेईई यानी पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रवेश परीक्षा कोविड-19 महामारी के बीच सख्त स्वास्थ्य और सुरक्षा सावधानियों के साथ आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 65,170 छात्र उपस्थित हुए थे।

गौरतलब है कि परीक्षा में उपस्थित कुल छात्रों में से 64,850 यानी 99.5 प्रतिशत ने परीक्षा उत्तीर्ण की है और वे  आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। डब्ल्यूबीजेईई 2021 परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in है और डब्ल्यूबीजेईई 2021 के परिणाम डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी यहां दिया गया है। 
विज्ञापन


स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा

बता दें कि डब्ल्यूबीजेईई राज्य के विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और स्व-वित्तपोषित संस्थानों में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा है। डब्ल्यूबीजेईई 2021 दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें पेपर-1 गणित और पेपर-2 भौतिकी और रसायन विज्ञान। दोनों पेपर 100-100 अंक के थे। परीक्षा ओएमआर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई थी।  

गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती

मूल्यांकन नीति के तहत उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया गया है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 प्रतिशत अंक काटे गए हैं। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया गया है और कटौती भी नहीं की गई है। प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर डब्ल्यूबीजेईई 2021 मेरिट सूची तैयार की गई है। व्यक्तिगत रैंक कार्ड में उम्मीदवार का स्कोर और रैंक होता है।

काउंसलिंग प्रक्रिया को सरल बनाया गया
विज्ञापन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और ब्रोशर डब्ल्यूबीजेईई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। आगामी चरण केवल डब्ल्यूबीजेईई योग्य उम्मीदवारों के लिए है। डब्ल्यूबीजेईई ने दो मेरिट लिस्ट तैयार की हैं। सामान्य योग्यता रैंक (जीएमआर) सूची पेपर-1 और पेपर-2 के अंकों पर आधारित है।

फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश पेपर-2 के अंकों पर

फार्मेसी मेरिट रैंक (पीएमआर) सूची केवल पेपर-2 अंकों पर आधारित है। इसका उपयोग फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। हालांकि, जादवपुर विश्वविद्यालय में फार्मेसी, इंजीनियरिंग, वास्तुकला और प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जीएमआर के स्कोर का ही उपयोग किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें