फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर नियंत्रण की कवायद: कहीं 2030 से डीजल वाहनों की बिक्री पर रोक, तो कहीं व्यस्त समय में कार बैन

Mon, 22 Mar 2021 12:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईक्यू एयर ने साल 2020 की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2020 जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली दुनिया की सर्वाधिक प्रदूषित राजधानियों की सूची में पहले स्थान पर है। हवा में जहर की समस्या के शिकार विश्व के कई शहर रह चुके हैं, लेकिन योजना बनाकर और उस पर गंभीरता से अमल करके उन्होंने प्रदूषण को खत्म कर दिया। आज हम आपको ऐसे ही पांच जगहों के नाम बताने जा रहे हैं...

सैन फ्रांसिस्को : यहां प्रदूषण को कम करने के लिए 02 अगस्त 2017 में 2.2 मील लंबी मार्केट स्ट्रीट पर कारों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। साथ ही साइकिल के लिए 125 मील लंबी लेन बनाकर साइकिल चलाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया था। इसके अलावा वहां पैदल चलने वालों के लिए एक स्ट्रीट भी बनवाई गई है।

विज्ञापन

सड़कों पर कारों को सीमित करने का काम जारी

बोगोटा : कोलंबिया के सबसे व्यस्त शहर, बोगोटा में 1974 से ही सड़कों पर कारों को सीमित करने का काम जारी है। यहां 75 मील की सड़कों पर हफ्ते में एक दिन वाहन नहीं चलते हैं। यहां खास साइकिल के लिए 220 मील की लेन बनाई गई है। 2013 में यहां की तत्कालीन सरकार ने पीक ऑवर्स में सड़कों पर कार को बैन कर दिया है। यहां नंबर प्लेट के आधार पर सम या विषम नंबर्स की कारें ही चल सकती हैं।

साइकिल चलाने के लिए 13 फीट चौड़ी सुपर हाईवे बनवाए गए

बर्लिन : वर्ष 2008 में बर्लिन ने 34 वर्ग मील का एक कम उत्सर्जन जोन बनाया और उन सभी गैस व डीजल के वाहनों का आना प्रतिबंधित कर दिया, जो राष्ट्रीय उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करती हैं। उसकी जगह यहां साइकिल चलाने के लिए 13 फीट चौड़ी सुपर हाईवे बनवाए गए हैं। इन पर कार चलाना प्रतिबंधित है। इससे इस इलाके में रहने वाले बर्लिन के एक तिहाई निवासियों पर असर पड़ता है। 

डीजल वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना

लंदन : यहां 2030 से शहर में सभी तरह के डीजल वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना है। हालांकि अभी भी शहर के कई इलाकों में डीजल इंजन के वाहनों को हतोत्साहित करने के लिए उनसे कंजेस्शन चार्ज के रूप में 12.50 डॉलर वसूले जाते हैं। वैसे लंदन में बहुत कम डीजल कारें चलती हैं।

विज्ञापन

2025 से डीजल और गैस की कारों को फेसआउट कर देने की घोषणा

ओस्लो : इस शहर में पार्किंग स्पेस बहुत सीमित होने की वजह से यहां नई कारें खरीदना अब कठिन हो गया है। साथ ही नॉर्वे ने वर्ष 2025 से डीजल और गैस की कारों को फेसआउट कर देने की घोषणा भी कर दी है। ओस्लो ने पिछले दिनों पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भारी भरकम निवेश करके उन सड़कों पर व्यापक बदलाव किए थे, जो पहले कारों से भरी होती थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें