फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAR AIEEA 2021: यूजी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति उठाने का आज आखिरी मौका

Fri, 17 Sep 2021 04:56 PM IST
सोनिया चौहान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (ICAR AIEEA) 2021 UG की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आज 17 सितंबर तक आपत्तियां उठाने का पूरा मौका । मुख्य लिंक के माध्यम से निर्धारित समय के दौरान भुगतान की गई आपत्तियाों पर विचार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (ICAR AIEEA) 2021 UG की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो आईसीएआर एआईईईए स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए उपस्थित हुए थे, वे icar.nta.ac.in पर उत्तर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर उत्तर कुंजी सेट वार और प्रोग्राम वार जारी की जाती है। वे आज 17 सितंबर 2021 तक भी आपत्तियां उठा सकते हैं। वैध आपत्तियों पर विचार करने के बाद आईसीएआर एआईईईए 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। आईसीएआर एआईईईए उत्तर कुंजी 2021 में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों का सही उत्तर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआर एआईईईए 2021 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए चरणों का पालन करें। 

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • एनटीए आईसीएआर की आधिकारिक साइट - icar.nta.ac.in पर जाएं।

  • होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआर एआईईईए यूजी उत्तर कुंजी 2021 लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

  • उत्तर कुंजी की जांच करें और इसे डाउनलोड करें। 

विज्ञापन

ऐसे दर्ज कराएं उत्तर कुंजी पर आपत्ति
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार किसी भी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं,वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर बताए गए 200 रुपये प्रति प्रश्न के गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। केवल मुख्य लिंक के माध्यम से निर्धारित समय के दौरान भुगतान की गई आपत्तियाों पर विचार किया जाएगा।

अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार होगा परिणाम
विषय विशेषज्ञ वाले अधिकारी उम्मीदवारों द्वारा की गई आपत्तियाों का सत्यापन करेंगे। यदि सही पाया जाता है, तो उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। संशोधित आईसीएआर एआईईईए अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किए जाएगें साथ ही किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें