फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CMS EXAM 2021: UPSC ने जारी किया परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम, 21 नवंबर से दो पालियों में होंगे एग्जाम

Fri, 17 Sep 2021 04:44 PM IST
सोनिया चौहान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा,2021 का शेड्यूल जारी कर दिया हैं। आधिकारिक वेबसाइट यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2021 अनुसूची पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करना होगा।

 
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा,2021 की परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह कार्यक्रम बुधवार को देर रात जारी किया गया है। इसके मुताबिक 21 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9.30  बजे से 11.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4:00 बजे तक होंगी।

उम्मीदवार यूपीएससी (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी विस्तृत कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत कार्यक्रम प्राप्त करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं।

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी

विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का पेपर I - सामान्य चिकित्सा और बाल रोग - सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक कराया जाएगा। इसके अंतर्गत सामान्य चिकित्सा और बाल रोग विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का पेपर- II - सर्जरी, स्त्री रोग और प्रसूति, निवारक और सामाजिक चिकित्सा - दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक होगा। इसके अंतर्गत सर्जरी, स्त्री रोग और प्रसूति, निवारक और सामाजिक चिकित्सा की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 

तीन सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र
यूपीएससी द्वारा यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आयोग द्वारा जारी कंबाईंड मेडिकल सर्विसेस एग्जाम 2021 नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तारीख से तीन सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 परीक्षा कार्यक्रम को देख सकते हैं। साथ ही वेबसाइट से विस्तृत कार्यक्रम डाउनलोड भी कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड यूपीएससी के एप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें