भारत को आजादी तो 15 अगस्त 1947 को मिली थी। ये तारीख तो हर भारतीय के जेहन में बसी है। लेकिन आजादी की लड़ाई में कई अहम तारीखों की तरह ही 22 जुलाई भी है, जिसकी अहमियत काफी कम लोगों को पता है। ये वो तारीख है इस आजाद देश की शान हमारे राष्ट्रध्वज को पहचान मिली थी। 22 जुलाई 1947.. ये वो दिन है, जब संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था।
हम यहां आपको बता रहे हैं तिरंगे और इसे फहराने के नियमों से जुड़ी वो जरूरी बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए।