एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र GOA12स्पेस>सीट नंबर लिखकर 56263/58888/5676750 पर भेज सकते हैं। वे जीबी12स्पेस>सीट नंबर भी टाइप कर 54242 पर भेज सकते हैं।
बता दें कि राज्य कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी। केंद्र द्वारा सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने की घोषणा के एक दिन बाद कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने का राज्य का निर्णय आया। इस निर्णय का पालन सीआईएससीई और कई राज्य सरकारों ने भी किया था।
परीक्षा रद्द होने के बाद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों की मार्किंग की जाएगी। बोर्ड ने 30:40:30 प्रारूप के आधार पर परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत कक्षा दसवीं के 30 फीसदी, कक्षा 11वीं के 30 फीसदी और कक्षा बारहवीं के 40 फीसदी अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान प्रायोगिक कार्य के अंकों को भी ध्यान में रखा जाएगा।