शिक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि अगर कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति में सुधार होता है, तो कक्षा 9वीं के छात्रों को भी शारीरिक कक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। कक्षा 9वीं के स्कूल 16 अगस्त, 2021 से फिर से खुलेंगे। वहीं 15 सितंबर, 2021 से कक्षा 11वीं की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
जहां तक ओडिशा के 11वीं कक्षा के छात्रों की बात है, तो कहा गया है कि प्लस II पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरा होने के बाद ही उनके लिए स्कूल फिर से खुलेंगे। शिक्षा सचिव सत्यव्रत साहू ने भी आश्वासन दिया है कि किसी भी छात्र को शारीरिक कक्षाओं में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से ओडिशा में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही राज्य ने कुछ जिलों में आंशिक रूप से 1 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि जिन जिलों में स्थिति बेहतर है, वहां सरकार ने कुछ व्यावसायिक स्थानों, दुकानों को खोलने जैसे प्रतिबंधों में कुछ ढील दी है।
इसके अलावा चंडीगढ़, हरियाणा जैसे राज्यों ने भी शारीरिक कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया है।