फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर: जानिए कैसे घर से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं शिक्षक?

Sat, 21 Mar 2020 04:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यूजीसी ने भी अपने सर्कुलर में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने और शिक्षकों को घर से क्लास लेने का निर्देश दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में भी अब शिक्षक घर से ही बच्चों की क्लास ले रहे हैं।  देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था की गई है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में तदर्थ प्राध्यापक डॉक्टर प्रकाश उप्रेती का कहना है कि ई-लर्निंग के जरिए विद्यार्थियों की कक्षा ली जा रही है। इसके लिए कॉलेज के आधिकारिक पोर्टल पर स्टूडेंट और शिक्षक लोग इन बने हुए हैं। वेबसाइट पर ई-लर्निंग का विकल्प है और शिक्षक की प्रोफाइल बनी हुई है। शिक्षक अपने विषय से संबंधित ऑडियो, वीडियो और पीडीएफ अपलोड कर रहे हैं और स्टूडेंट्स अपने लोग इन से पोर्टल को खोलकर सेक्शन और कोर्स का विकल्प चुनकर पठन सामग्री हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा, कई शिक्षक फेसबुक पर ऑनलाइन आकर भी विद्यार्थियों की कक्षा ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन


इसी तरह जर्नलिज्म के विद्यार्थी भी ऑनलाइन ही अपना कोर्स पूरा कर रहे हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार आर्य बताते हैं कि इसके लिए विद्यार्थियों का व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है। शिक्षकों ने अपने विषय से संबंधित विद्यार्थियों का व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है और 30 मार्च तक के विषयों का शेड्यूल भी बना दिया है। विद्यार्थी अलग-अलग ग्रुपों के जरिए शिक्षकों से अपने विषय से संबंधित सवालों को पूछ रहे हैं और शिक्षक ऑडियो, वीडियो और नोट्स के जरिए विद्यार्थियों को घर से ही पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-

अमरेंद्र कहते हैं कि व्हॉट्सएप के साथ ही कॉलेजों की वेबसाइट पर भी ऐसी व्यवस्था की गई है कि विद्यार्थी अगर कोई सवाल पूछा  तो विषय से संबंधित शिक्षक तक वो सवाल चला जाता है। कॉलेजों के फेसबुक पेज के जरिए भी ऑनलाइन आकर शिक्षक अपने-अपने विषय को पढ़ा रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखकर लगभग सभी राज्यों में स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें