CBSE Class 10th Result 2021 Latest News Updates In Hindi: सीबीएसई दसवीं कक्षा के छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जल्द ही दसवीं कक्षा के छात्रों का परिणाम जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बीच विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस बार दसवीं कक्षा का रिजल्ट विलंब हो सकता है। दरअसल, सीबीएसई की तरफ से दसवीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी की जा चुकी है। ऐसे में रिजल्ट को लेकर आधिकारिक तिथि और नवीन जानकारी जानिए...
कब आ रहा है दसवीं का रिजल्ट?
सीबीएसई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दसवीं कक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से दसवीं का रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने सारणीकरण प्रक्रिया जमा करने की अपनी संशोधित समय सीमा में संकेत दिया है कि परिणाम 20 जुलाई तक जारी होंगे। बोर्ड cbseresults.nic.in और cbse.gov.in वेबसाइट्स पर दसवीं का रिजल्ट घोषित करेगा।
इसे भी पढ़ें-एमपीबीएसई: बोर्ड ने जारी की महत्वपूर्ण अधिसूचना, 14 जुलाई को घोषित होगा कक्षा 10वीं का परिणाम
क्या सीबीएसई का दसवीं का रिजल्ट देरी से आएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों द्वारा साझा की गई जानकारी के हवाले से कहा जा रहा है कि सारणीकरण नीति को लेकर कुछ चिंताएं हैं। जिन स्कूलों के पास कोई ऐतिहासिक डाटा नहीं था, उन्होंने बोर्ड के साथ इसके मॉडरेशन औचित्य को लेकर आपत्ति जताई है। सीबीएसई दसवीं रिजल्ट सारणीकरण नीति के अनुसार, बिना ऐतिहासिक रिकॉर्ड वाले स्कूलों को जिले के प्रदर्शन के अनुसार परिणाम को मॉडरेट करना होगा। कई स्कूलों ने इसके बारे में चिंता जताई है और अधिक तर्कसंगत मॉडरेशन नीति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-आईआईटी मद्रास का एआई एल्गोरिद्म : कोशिकाओं में कैंसर कारक म्यूटेशन का पता लगाएगा
इसके अलावा, दसवीं रिजल्ट नीति को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है। यदि अदालत द्वारा याचिका स्वीकार कर ली जाती है, तो संभव है कि बोर्ड को परिणाम घोषित करने की तारीख को टालना पड़े। हालांकि, बोर्ड की तरफ से देरी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि सीबीएसई बारहवीं का परिणाम आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 30 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है।