फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चोरी के शक में पीट-पीट कर हत्या, निर्माणाधीन फैक्टरी में घुसे युवक को मजदूरों ने बेरहमी से पीटा

Fri, 03 Sep 2021 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक एक निर्माणाधीन फैक्टरी में घुस गया था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में बृहस्पतिवार सुबह फैक्टरी में चोरी करने के शक में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। 25 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर फैक्टरी के दो मजदूरों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे आई ब्लॉक नरेला स्थित एक फैक्टरी में चोर के पकड़े जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि पकड़े गए युवक की लोगों ने पिटाई कर दी है जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया है। 

पुलिस घायल युवक को लेकर पास के अस्पताल में पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि युवक को एक निर्माणाधीन फैक्टरी में घुसने के दौरान मजदूरों ने पकड़ा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने बताया कि यह वहीं चोर है जिसने एक दिन पहले पास की फैक्टरी में घुसकर चोरी की थी। उसके बाद फैक्टरी के मजदूरों ने उसे बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

उसके बाद मजदूरों ने चोर के पकड़ने की सूचना अपने मालिक को दी। मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पिटाई करने वाले दो मजदूरों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें